Spread the love

शिमला : राजधानी शिमला के टूटीकंडी जंगल में एक व्यक्ति ने पेड़ से लटककर अपनी इहलीला समाप्त कर दी है। जानकारी के मुताबिक मृतक युवक रिपन अस्पताल में बतौर वार्ड कर्मचारी तैनात था। वह ड्यूटी के बाद बीते रात को अपने घर गया था। रात को युवक ने फंदा लगा दिया। इसकी सूचना कुछ लोगों ने पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल अब शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा।

डीएसपी सिटी रमेश शर्मा ने बताया कि युवक की पहचान जतिन कुमार 27 वर्ष के रूप में हुई है।युवक का शव टूटीकंडी के जंगल में पेड़ से लटका हुआ था जिसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। उन्होंने बताया कि आजकल के कुछ युवा अपनी प्रॉब्लम दूसरों से शेयर नहीं करते हैं। ये एक वजह है जिससे यूथ सुसाइड कर रहे हैं। उनका कहना है युवक ने सुसाइड क्यों किया, इस बारे में पूछताछ हो रही है। लेकिन प्राथमिक जांच में युवक का मानसिक तौर पर परेशान होना कारण माना गया है। हर तरह से इस मामले की जांच कर रहे हैं।

By admin

Leave a Reply