Spread the love

शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू करीब एक सप्ताह के प्रवास के बाद कल शिमला लौटेंगे। शिमला पहुंचने पर सीएम मंगलवार को एक्सीलेंस स्कूल छोटा शिमला के वार्षिक समारोह में मुख्यातिथि के रूप में करेंगे।उसके बाद राज्य सचिवालय में अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। सीएम पहली मार्च को होने वाली कैबिनेट एजेंडे पर भी चर्चा करेंगे। बता दें कि सीएम बीते 21 फरवरी से हिमाचल के बाहर दौरे पर हैं। वह पहले दिल्ली गए और इसके बाद वह उदयपुर में कांग्रेस विधायक राजेंद्र राणा के बेटे के विवाह समारोह में शामिल हुए। इसके बाद सीएम छत्तीसगढ़ के रायपुर में आयोजित कांग्रेस के महाधिवेशन में शामिल हुए। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 24, 25 व 26 फरवरी को कांग्रेस का 85वें अधिवेशन शामिल होने के बाद सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू कल रात को दिल्ली पहुंचे। सीएम आज दिल्ली में ही होंगे और उनका 28 फरवरी को वापस आने का कार्यक्रम है।

By admin

Leave a Reply