Spread the love

दिल्ली-28 फरवरी. टेस्ला और ट्विटर के सीईओ एलन मस्क एक बार फिर से दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। मस्क ने ये मुकाम लग्जरी गुड्स कंपनी एलएमवीएच के मालिक बर्नार्ड अरनॉल्ट को पछाड़कर हासिल किया है। फिलहाल मस्क की संपत्ति 187 अरब डॉलर पहुंच गई है। 185 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ अरनॉल्ट की अब दूसरे स्थान पर खिसक गए हैं। हिंडनबर्ग विवाद के बाद अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी की संपत्ति में तेजी गिरावट देखने को मिल रही है और वे टॉप 30 से भी बाहर हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में उनकी संपत्ति 2.18 अरब डॉलर घटी है और 37.7 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ वे दुनिया के 32 वें सबसे अमीर व्यक्ति के स्थान पर कायम हैं।

By admin

Leave a Reply