Spread the love

दिल्ली : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी सप्ताह भर की यात्रा पर मंगलवार को ब्रिटेन पहुंचे जहां वह कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में एक संबोधन देंगे और यहां भारतीय प्रवासी समुदाय के साथ बातचीत करेंगे। ‘कैम्ब्रिज जज बिजनेस स्कूल’ (कैम्ब्रिज जेबीएस) में विजिटिंग फेलो गांधी विश्वविद्यालय में ‘‘21वीं सदी में सुनना सीखना’’ विषय पर व्याख्यान देंगे। कैम्ब्रिज जेबीएस ने मंगलवार को ट्वीट किया, ‘‘हमारे कैम्ब्रिज एमबीए कार्यक्रम को भारत के अग्रणी विपक्षी नेता और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी का स्वागत करके बहुत खुशी हुई।’’ इसने कहा, ‘‘वह आज ‘21वीं सदी में सुनना सीखना’ विषय पर कैम्ब्रिज जेबीएस के विजिटिंग फेलो के तौर पर बोलेंगे।’’

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का लंदन यात्रा के दौरान नया लुक सामने आया है। कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में एक सेशन में लेक्चर देने पहुंचे राहुल गांधी सूट-बूट पहने और बाल-दाढ़ी कटवाए हुए ‘कूल’ अवतार में दिखे हैं। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान टीशर्ट और फिटनेस के अलावा उनकी बढ़ी हुई दाढ़ी और लंबे बाल ने भी काफी सुर्खियां बटोरी थी।

By admin

Leave a Reply