सोलन : हिमाचल कांग्रेस विचार विभाग के चेयरमैन विजय पाल सिंह ने आज सोलन में पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और पूर्व भाजपा सरकार निशाना साधते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर बोखलाहट में है। उन्हें अभी भी विश्वास नहीं हो रहा कि वे सत्ता से बाहर हो चुके हैं।
उन्होंने कहा कि 67 दिन तक चला सीमेंट विवाद भी भाजपा की ही देन है उन्होंने कहा कि चुनाव को देखते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने इस विवाद को रोके रखा था।
कांग्रेस ने तो इस विवाद को सुलझा कर लोगों को बड़ी राहत दी है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार ने सिर्फ कर्ज का बोझ हिमाचल की जनता को दिया है। इस समय करीब 91 हजार के कर्ज का बोझ सरकार पर है ।
विजय पाल सिंह ने ये भी कहा कि छतीसगढ़ के रायपुर में हुआ कांग्रेस का अधिवेशन सफल रहा है। केंद्र सरकार ने इस अधिवेशन को नाकाम करने की बड़ी कोशिश की थी, लेकिन वह सफल नहीं हो पाए. इस अधिवेशन में राजनीतिक प्रस्ताव पारित किए गए हैं, वही देश में किस तरह से किसानों के लिए प्रस्ताव पारित किया है। सुधारने के लिए चर्चा करते हुए उसमें बदलाव किया गया है।
