Spread the love

दिल्ली: त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड विधानसभा चुनावों की मतगणना जारी है. नागालैंड को छोड़कर अन्य दो राज्यों में काफी कांटे का मुकाबला देखने को मिल रहा है. त्रिपुरा में भाजपा बहुमत के आंकड़े तक पहुंचने के लिए संघर्ष करती हुई दिख रही है. उसे ट्राइबल सीटों पर टिपरा मोथा ने काफी नुकसान पहुंचाया है. कांग्रेस और लेफ्ट गठबंधन भी अच्छा प्रदर्शन करते हुए दिख रहा है. त्रिपुरा में रुझानों के मुताबिक भाजपा 27 सीटों पर आगे है. टिपरा मोथा यहां 11 सीटों पर आगे है. लेफ्ट और कांग्रेस का गठबंधन 20 सीटों पर आगे है. दूसरी ओर मेघालय में कॉनरॉड संगमा की एनपीपी अब अच्छी स्थिति में पहुंच गई है, जो पहले टीएमसी पिछड़ती हुई दिख रही थी. मेघालय में एनपीपी 25 सीटों पर आगे है, अन्य 17 सीटों पर आगे चल रहे हैं. टीएमसी 7 सीटों पर खिसक गई है. भाजपा और कांग्रेस 5-5 सीटों पर आगे हैं.

नगालैंड विधानसभा चुनाव की मतगणना के शुरुआती रूझान के अनुसार, सत्तारूढ़ एनडीपीपी-भाजपा गठबंधन सत्ता बरकरार रखने की ओर बढ़ता दिख रहा है. टीवी चैनलों पर दिखाए जा रहे रूझानों में एनडीपीपी-भाजपा गठबंधन मतगणना शुरू होने के बाद से ही 40 से अधिक सीट पर आगे है, जबकि एनपीएफ ने छह सीट पर बढ़त बना रखी है. मतगणना गुरुवार सुबह आठ डाक मतपत्रों की गिनती के साथ शुरू हुई. नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसवि पार्टी (एनडीपीपी) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने चुनाव पूर्व गठबंधन किया था. एनडीपीपी ने 40, जबकि भाजपा ने 20 सीट पर उम्मीदवार उतारे थे. वहीं, नगा पीपुल्स फ्रंट (एनपीएफ) ने 22 सीट पर चुनाव लड़ा था. वर्ष 2003 तक राज्य पर राज करने वाली कांग्रेस ने 23 सीट पर किस्मत आजमाई. वर्तमान विधानसभा में उसका कोई सदस्य नहीं है.

त्रिपुरा में एक चरण में 16 फरवरी को मतदान संपन्न हुए थे, जबकि मेघालय और नगालैंड में 27 फरवरी को वोट पड़े थे. तीनों ही राज्यों में विधानसभा सीटों की संख्या 60 है. उपरोक्त तीन राज्यों में त्रिपुरा ऐसा है जिस पर राष्ट्रीय स्तर पर सबकी निगाहे हैं, क्योंकि वैचारिक रूप से यहां जीत दर्ज करना भाजपा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है. यह महत्वपूर्ण इसलिए भी है कि क्योंकि पारंपरिक प्रतिद्वंद्वियों कांग्रेस और वाम दलों ने राज्य की 60 सदस्यीय विधानसभा के चुनाव में भाजपा को चुनौती देने के लिए पहली बार हाथ मिलाया है. राष्ट्रीय दलों के बीच इस लड़ाई में प्रद्योत देबबर्मा के नेतृत्व वाला तीपरा मोथा भी है जो एक प्रदेश की राजनीति में एक प्रभावी ताकत के रूप में उभरा है. जनजातीय आबादी के एक बड़े हिस्से के बीच इसके प्रभाव ने पारंपरिक पार्टियों को परेशान किया है.

Meghalaya Chunav Result Live: मेघालय में कोनरॉड संगमा की पार्टी एनपीपी शुरुआती रुझानों में सबसे आगे

मेघालय में कोनरॉड संगमा की पार्टी एनपीपी शुरुआती रुझानों में सबसे आगे दिख रही है. मेघालय की 40 सीटों के रुझान में एनपीपी 21 और भाजपा 8 सीटों पर आगे है. टीएमसी भी अच्छी लड़ाई में है और 9 सीटों पर आगे है.

Nagaland Chunav Result LIVE: नागालैंड के शुरुआती रुझानों में भाजपा गठबंधन को मजबूत बढ़त

नागालैंड से जो शुरुआती रुझान सामने आ रहे हैं, उसमें भाजपा गठबंधन को मजबूत बढ़त मिलती हुई दिख रही है. राज्य के 14 सीटों के रुझान में भाजपा गठबंधन 13 तो एनपीएफ 1 सीट पर आगे हैं.

Tripura Chunav Result LIVE: त्रिपुरा के शुरुआती रुझानों में भाजपा अपने प्रतिद्वंद्वियों से आगे

त्रिपुरा में 32 सीटों के रुझान आ गए हैं. भाजपा 16 सीटों पर आगे है. तीपरा मोथा 9 सीटों पर और कांग्रेस-लेफ्ट गठबंधन 7 सीटों पर आगे है.

Tripura Chunav Result LIVE: त्रिपुरा में भाजपा 7, लेफ्ट गठबंधन 3 सीटों पर आगे है

त्रिपुरा के शुरुआती रुझान आने शुरू हो गए हैं. कांग्रेस के सुदीप देव बर्मन अगरतला सीट से आगे चल रहे हैं. भाजपा के माणिक साहा भी आगे चल रहे हैं. त्रिपुरा में भाजपा 7, लेफ्ट गठबंधन 3 सीटों पर आगे है.

Vidhansabha Chunav Result LIVE: त्रिपुरा, मेघालय, नागालैंड में मतगणना शुरू हो गई है, पहले पोस्टल-बैलट के वोटों ​की गिनती हो रही

त्रिपुरा, मेघालय, नागालैंड में मतगणना शुरू हो गई है, पहले पोस्टल बैलट के वोटों ​की गिनती हो रही है. त्रिपुरा का पहला रुझान बीजेपी के पक्ष में जाता दिख रहा है. नागालैंड में बीजेपी पहले ही एक सीट निर्विरोध जीत चुकी है.

By admin

Leave a Reply