दिल्ली : पीएम नरेंद्र मोदी ने मेघालय की राजधानी शिलॉन्ग में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा था कि विपक्ष कह रहा है “मर जा मोदी-मर जा मोदी”, लेकिन जनता का कहना है कि “मोदी तेरा कमल खिलेगा”। प्रधानमंत्री की यह भविष्यवाणी आज सच साबित होती दिख रही है। त्रिपुरा में भाजपा 32 सीटों पर बढ़त के साथ रुझानों में फिर से सरकार ना रही है। इसके अलावा नागालैंड में भी उसे 12 सीटों पर बढ़त है, जिनमें से 2 पर वह जीत चुकी है। इसके अलावा मेघालय में मैच फंस गया है। 60 सीटों वाले राज्य में सबसे ज्यादा 24 सीटों पर एनपीपी आगे चल रही है, जो कि बहुमत से दूर का आंकड़ा है। ऐसे में 5 सीटों वाली भाजपा और कुछ अन्य के साथ एनपीपी सरकार बना सकती है।
