Spread the love

हिमाचल प्रदेश में लगातार चार दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. प्रदेश के सभी क्षेत्रों में बुधवार और गुरुवार को भारी बारिश और अंधड़ का ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है. 2 जुलाई तक प्रदेश में भारी बारिश और अंधड़ की चेतावनी जारी की गई है.शिमला में घनी धुंध के चलते पुलिस को वाहन चालकों को एडवायजरी जारी करनी पड़ी. यहां पर विजिविल्टी कम होने के चलते वाहनों की रफ्तार पर ब्रैक लगी है.

इसके अलावा, भराड़ी 68.8 मिमी, मैहरे बड़सर 63 मिमी, नादौन में 39 मिमी, मंडी के बलद्वाड़ा में 72 मिमी, कांगड़ा के देहरा गोपीपुर में 54 मिमी, पालमपुर में 48 मिमी, पंडोह में 47 मिमी, बिलासपुर सदर में 39.2 मिमी बारिश दर्ज की गई है. प्रदेश में लगातार चार दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. प्रदेश के सभी क्षेत्रों में बुधवार और गुरुवार को भारी बारिश और अंधड़ का ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है.

By admin

Leave a Reply