सोलन : कालका-शिमला राष्ट्रीय राजमार्ग पर टीटीआर के समीप आज शाम करीब साढ़े सात बजे के समय शिमला से चंडीगढ़ की ओर जा रही हरियाणा रोडवेज की एक बस पलट गई । जिससे उसमें सवार 5 लोग घायल हो गए। घायलों को तुरंत ईएसआई अस्पताल ले जाया गया,जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं पुलिस मौके पर पहुंच कर राहत एवं बचाव कार्य मे जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि बस में करीब 25 सवारियां सवार थी हरियाणा रोडवेज की ये बस शिमला से चंडीगढ़ की ओर जा रही थी। वीरवार को देर शाम 07:15 मिनट पर जैसे ही बस परवाणू के टीटीआर चौक पर पहुंची तो सड़क किनारे पड़े मिट्टी के ढेर पर चढ़कर पलट गई
परवाणू पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने बस में सवार यात्रियों को निकाला गया। घायल यात्रियों को तुरंत ईएसआई अस्पताल पहुंचाया गया। जिस जगह बस पलटी वहां पर फोरलेन का निर्माण कार्य भी चला हुआ है। उधर, थाना प्रभारी दयाराम ठाकुर ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। बस के पलटने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
