दिल्ली. कांग्रेस ने अपनी हिमाचल प्रदेश इकाई के लिए बृहस्पतिवार को छह वरिष्ठ उपाध्यक्षों और कई अन्य पदाधिकारियों की नियुक्त की. पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी बयान के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इन नियुक्तियों को स्वीकृति प्रदान कीं. सतपाल रायजादा, सोहन लाल ठाकुर, अरुण शर्मा, सुनील शर्मा बिट्टू, अजय सोलंकी और केहर सिंह खाची को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया है.
इसके साथ ही, पांच उपाध्यक्ष, 12 महासचिव, 42 सचिव और कई अन्य पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई. प्रतिभा वीरभद्र सिंह हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष हैं. इस साल के आखिर में प्रदेश में विधानसभा चुनाव होना है. सीएम ने कहा कि नारी को हम नमन करते हैं
बता दें कि कुछ देर पहले खबर सामने आई थी कि हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव की आहट के बीच एचआरटीसी के बस मिनिमम किराये में कटौती की गई है. सीएम जयराम ठाकुर ने धर्मशाला में यह ऐलान किया है. धर्मशाला में गुरुवार को सीएम जयराम ठाकुर ने घोषणा करते हुए कहा कि अब प्रदेश में एचआरटीसी बसों में मिनिमम किराया 5 रुपये रहेगा. इससे पहले, यह 7 रुपये था. सीएम ने कहा कि लगातार उठती मांग के मद्देनजर यह फैसला लिया गया है. इस दौरान सीएम जयराम ठाकुर ने महिलाओं से अपील की कि वह हर कार्यक्रम में जाकर इस योजना को जन जन तक पहुंचानएं. इस दौरान सीएम ने महिलाओं की भूमिका को लेकर उनकी जमकर तारीफ की. सीएम ने कहा कि नारी को हम नमन करते हैं. बता दें कि नया मिनिमम किराया सभी निजी और एचआरटीसी बसों में जल्द लागू किया जाएगा, इससे पहले, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर गुरुवार को ‘नारी को नमन’ कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम(एचआरटीसी) की बसों में 50 फीसदी किराये की छूट का शुभारंभ किया. मुख्यमंत्री ने बस स्टैंड धर्मशाला से धर्मशाला कॉलेज के सभागार तक एचआरटीसी की नई बस में सफर किया. परिवहन, उद्योग, श्रम एवं रोजगार मंत्री बिक्रम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सहित विधायक का बस किराया दिया.
