Spread the love

शिमला-02 मई.: शिमला नगर निगम शिमला के लिए कल सुबह 8 बजे से मतदान शुरू होगा। मतदान सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक हाेगी।मतदान प्रकिया को लेकर प्रशासन ने सभी तरह की तैयारियां पूरी कर दी हैं। इस बार एमसी चुनाव के लिए 93920 वोटर वोट डालेंगे। चुनाव में 49759 पुरूष और 44161 महिला मतदाता अपने मतों का प्रयोग करेंगे। जबकि 2017 के चुनाव में 91493 वोटरों ने वोट किया था। इस बार 2427 वोटर बढ़े हैं। चुनाव परिणाम 4 मई को आएंगे। जारी अधिसूचना के मुताबिक 6 मई तक चुनाव प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। शिमला नगर निगम चुनाव के लिए लगभग एक हजार मतदान कर्मचारी अपनी ड्यूटी देंगे। शिमला शहर के 4 वार्डो, लोअर ढली, विकासनगर, कंगनाधार एवं न्यू शिमला के लिए 4 सहायक मतदान केंद्र भी बनाए गए है। ऐसे में कुल 153 मतदान केंद्र तैयार किए गए हैं। 10 मतदान केंद्र अतिसंवेदनशील, 40 संवेदनशील और 99 मतदान केंद्र सामान्य घोषित किए गए हैं। अति-संवेदनशील व संवेदनशील मतदान केंद्रों पर मतदान प्रक्रिया की वेब कास्टिंग करने के आदेश हुए हैं, ताकि मतदान सुचारू रूप से संचालित किया जा सके। शहर में कुल 34 वार्डों में से 17 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित रखे गए हैं। इसके अलावा कई अनारक्षित वार्डों में भी दोनों ही पार्टियां महिला दावेदारों को चुनाव मैदान में उतारने की तैयारी कर रही हैं। ऐसे में इस बार नगर निगम सदन में महिला पार्षदों के चुने जाने का नया रिकॉर्ड भी बन सकता है।एमसी के 34 वार्डों में कुल 102 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

By admin

Leave a Reply