शिमला-02 मई: शिमला नगर निगम चुनाव के लिए आज यानी मंगलवार को सुबह 8 बजे मतदान शुरू होगा। इस दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू शिमला नगर निगम चुनाव के लिए अपना मतदान छोटा शिमला तिब्बती स्कूल के बूथ में अपना वोट दोपहर 12 बजे डालेंगे। जबकि पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा क्लिस्टन के सैनिक विश्राम घर स्थापित बूथ मे सुबह 9 बजकर 30 पर शिमला नगर निगम के लिये अपना मतदान करेंगे।
