Spread the love

शिमला-02 मई : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने शिमला नगर निगम के चुनावों में खड़े पार्टी के सभी प्रत्यशियों को जीत की शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि लोकतंत्र में जनमत किसी भी राजनैतिक दल की दिशा व दशा तय करता हैं। उन्होंने कहा है कि लोकतंत्र के इस पर्व में सभी मतदाताओं को जिनको हमारा संविधान मतदान का अधिकार देता है,उन्हें इस में अपने वोट की आहुति अवश्य देनी चाहिए।
प्रतिभा सिंह ने कहा है कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी है जो जनकल्याण के प्रति पूरी तरह समर्पित हैं। उन्होंने पूर्व भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह हर मोर्चे पर विफल रही। डबल इंजन का दावा करने वाली भाजपा सरकार ने प्रदेश की अर्थव्यवस्था को पूरी तरह चौपट कर दी। केंद्र से उसे ऐसी कोई भी विशेष आर्थिक सहायता नही मिली जिससे प्रदेश की वित्तीय स्थिति में कोई सुधार होता।
प्रतिभा सिंह ने कहा कि डबल इंजन की सरकार का प्रदेश को कोई लाभ नही मिला। प्रदेश के दो नेता एक मंत्री तो दूसरा उनके सगंठन का राष्ट्रीय अध्यक्ष होने के बावजूद भी प्रदेश को कोई विशेष पैकेज नही मिला जिससे प्रदेश में ओद्योगिक विकास की गति मिलती और बढ़ती बेरोजगारी पर कोई अंकुश लगता।
प्रतिभा सिंह ने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार ने कर्मचारियों की भी उपेक्षा की। उनकी मांगों पर कभी कोई विचार नही किया। उनके देय भते भी उन्हें कभी समय पर नही दिए। यही बजह रही कि आज पूर्व भाजपा सरकार की 12 हजार करोड़ से अधिक की कर्मचारियों की देनदारियां कांग्रेस सरकार को चुकानी पड़ रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने कर्मचारियों को ओल्ड पेंशन बहाल कर दी है और वह कर्मचारियों की सभी देनदारियों को चरणबद्ध ढंग से चुकता करेंगी।

By admin

Leave a Reply