Spread the love

शिमला : पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा ने कहा है कि शिमला में उनका जन्म हुआ है और यही शहर उनकी कर्मभूमि भी रहा है। उन्होंने शिमला को बदलते देखा है। अब प्रदेश सरकार के साथ तालमेल से निगम का विकास आगे बढ़ पाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने में लोगों ने अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कांग्रेस के तय वादों को पूरा कर रहे हैं। अब नगर निगम में भी कांग्रेस को सत्ता में लाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि शिमला निगम में कांग्रेस सत्ता में काबिज होती है, तो शहर के विकास को गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि शिमला उनकी कर्मभूमि है और उन्होंने शहर को प्रगति करते हुए देखा है। अब भविष्य में प्रदेश सरकार और नगरनिगम में कांग्रेस के मेयर और पार्षद मिलकर राजधानी के विकास की नई गाथा लिखेंगे।

By admin

Leave a Reply