घुमारवीं, 4 मई : मिनर्वा स्टडी सर्कल घुमारवीं में बुधवार को जेईई मेंस परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले बच्चों को एक सादे समारोह के दौरान सम्मानित किया गया। सभी बच्चों को संस्थान की तरफ से सम्मान के तौर पर गिफ्ट भेंट किए गए। समारोह के दौरान मिनर्वा संस्थान के संस्थापक परवेश चंदेल विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि जेईई मेन परीक्षा में संस्थान के कुल 22 विद्यार्थियों ने परचम लहराया है। यह बहुत ही खुशी का पल है। उन्होंने उत्तीर्ण सभी अभ्यर्थियों, उनके अभिभावकों व संस्थान के अध्यापकों को बधाई दी। परवेश चंदेल ने कहा कि पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी बच्चों ने परीक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन कर अपना तथा अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि यह बच्चे आगे जाकर देश व प्रदेश के लिए बेहतर करेंगे यह शुभकामना करते हैं। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि सभी उत्तीर्ण विद्यार्थी अब जेईई एडवांस की परीक्षा देकर और उसे उत्तीर्ण कर बहुप्रतिष्ठित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आई.आई.टी.) से आगे की पढ़ाई कर अपना-अपना भविष्य उज्जवल बना सकते हैं। 15 विद्यार्थियों का प्रसेंटाइल 90 से भी ऊपर है।
