Spread the love

हमीरपुर| जिला के नादौन में सैक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। नादौन के निजी होटल में हमीरपुर पुलिस की विशेष टीम ने सैक्स रैकेट (Sex racket) से जुड़ी महिला और होटल के मालिक को गिरफ्तार किया है। कांगड़ा के भड़ोलि की रहने वाली महिला यह सेक्स रैकेट चला रही थी। बताया जा रहा है कि पिछले 20 साल से यह महिला यहां पर जिस्मफरोशी के धंधे में जुटी थी। हमीरपुर पुलिस की विशेष टीम ने दलाल के कब्जे से पंजाब की 3 लड़कियों को रेस्क्यू किया है। जानकारी के मुताबिक दलाल महिला कुछ समय से हमीरपुर पुलिस के निशाने पर थी। महिला को रंगे हाथों पकड़ने के लिए हमीरपुर पुलिस ने एक विशेष टीम (Special Team of Police) का गठन किया था।

पुलिस टीम ने बेहद गोपनीय तरीके से दलाल महिला से जुड़े लोगों से संपर्क साधा और ग्राहक बनकर मंगलवार देर रात को सोनू होटल नादौन पहुंचे।आरोपियों को हमीरपुर पुलिस की अदालत में पेश करेगी। एसपी आकृति शर्मा ने बताया कि मामले में एक महिला और एक पुरुष को गिरफ्तार किया गया है। मुख्य आरोपी महिला और होटल मालिक को जल्द ही अदालत में पेश किया जाएगा।

By admin

Leave a Reply