Spread the love

खड़ापत्थर में सीए स्टोर बनाया जाएगा जिसका सीधा फ़ायदा क्षेत्र के बागवानों को होगा। यह बात हिमाचल प्रदेश सरकार के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने राजकीय उच्च पाठशाला खड़ापत्थर के भवन की आधारशिला रखने के बाद जनता को सम्बोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुखु की सरकार ने प्रदेश में 8 CA स्टोर स्वीकृत किए हैं जिसमें 6 जिला शिमला को मिलें हैं। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि गिरी गंगा, खड़ापत्थर, देवरीघाट सहित जुब्बल-नावर-कोटखाई के अन्य क्षेत्रों में पर्यटन की अपार संभावना को देखते हुए विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गिरी गंगा धार्मिक स्थल होने के साथ-2 प्राचीन धरोहर भी हैं जिसे पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने की योजना के तहत रोपवे से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि  वर्षो से बागवान किलों के हिसाब से सेब की खरीद की मांग कर रहे थे उसे कांग्रेस सरकार ने पूरा करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया हैं। रोहित ठाकुर ने राजकीय उच्च पाठशाला खड़ापत्थर के भवन का शिलान्यास किया।  उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार शिक्षा में गुणवत्ता के साथ-2 रोज़गार आधारित शिक्षा पर कार्य कर रही हैं। रोहित ठाकुर ने कहा कि राजकीय उच्च पाठशाला खड़ापत्थर के भवन की दूसरी मंजिल के लिए राशि आबंटित की जा चुकी हैं और छत के लिए भी बजट का प्रावधान किया जाएगा। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर  का  ग्राम पंचायत पराली की जनता, कांग्रेस पार्टी के सम्मानित कार्यकर्ताओं, अध्यापकगणों व स्कूली छात्रो द्वारा स्वागत किया गया। शिक्षा मंत्री ने जनता की समस्याओं को सुना व चरणबद्ध तरीके से निपटारा करने का आश्वासन दिया। इस कार्यक्रम में पराली पंचायत की प्रधान श्रीमती मीनाक्षी माजटा, राजीव सांख्यान एडीएम जुब्बल, उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा, BDC सदस्या, कांग्रेस पार्टी के सम्मानित कार्यकर्तागण,पंचायत की जनता उपस्थित रही।

By admin

Leave a Reply