सोलन : कालका-शिमला नेशनल हाईवे पांच पर तम्बुमोड और पंचपरमेश्वर मंदिर देउंघाट में पेड़ से लटके दो शव मिले है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची ओर शव को कब्जे में लिया। तम्बुमोड मिले शव का पोस्टमार्टम करवा दिया है। जबकि पंच परमेश्वर मंदिर के पास मिला शव की हालत नहीं है। इसके चलते की पहचान नहीं हो पाई है। शव पुराना होने के कारण मौके पर एफएसएल की टीम ने भी मौके का दौरा किया। पुलिस ने शव को क्षेत्रीय अस्पताल के शव गृह में रखा है।
जानकारी के अनुसार पहला मामला परवाणू के साथ लगते क्षेत्र तम्बुमोड का है। परवाणू पुलिस को शव की सूचना मिली। इसके बाद थाना प्रभारी दयाराम ठाकुर टीम सहित मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर ईएसआई अस्पताल परवाणू ले जय गया। मृत युवक के पास से पुलिस को सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। युवक युवराज शर्मा निवासी गांव नारायणपुर, रायपुर रानी, पंचकूला का रहने वाला था। युवक 03 जुलाई को घर से गायब था। जिसकी पंचकूला थाने में रिपोर्ट दर्ज थी।
वहीं दूसरा मामला सोलन का है। जहां पर लोक निर्माण विभाग की टीम कार्य कर रही तो इनकी नजर शव पर पड़ी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सोलन अशोक वर्मा ने बताया कि मामला दर्ज किया गया हैं जुन्गा से भी टीम ने मौके का दौरा किया है। छानबीन की जा रही है।
