Spread the love

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को गोली मार दी गई है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक, शिंजो को नारा शहर में सुबह गोली मारी गई. उनके सिर पर चोट आई है. उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया है.

रिपोर्ट के मुताबिक, नारा शहर में शिंजो आबे एक सभा में भाषण दे रहे थे, तभी भीड़ से एक शख्स ने गोली चला दी.

जापान स्थित मीडिया हाउस एनएचके ने अपनी रिपोर्ट में बताया, ‘जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को शुक्रवार को पश्चिमी जापानी शहर नारा में गोली मार दी गई. पूर्व जापानी प्रधानमंत्री आबे नारा शहर में एक भाषण के दौरान गिर गए. शुरुआती खबरों में कहा गया है कि वह घायल हुए हैं.’

साइट पर एनएचके के एक रिपोर्टर ने गोली चलने की आवाजें सुनीं. आबे के गिरते ही उनके कान के पीछे से खून बहता देखा गया.

By admin

Leave a Reply