उत्तर प्रदेश के सरकारी और निजी आईटीआई संस्थानों में दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो गई है. 10वीं और 12वीं पास छात्र औद्योगिक प्रशिक्षण के लिए आईटीआई में एडमिशन ले सकते हैं. नोटिस के अनुसार, यूपी आईटीआई एडमिशन 2022 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 7 जुलाई को शुरू हुई है. आईटीआई में एडमिशन के लिए आवेदन 31 जुलाई तक होंगे. यूपी आईटीआई एडमिशन 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद, उत्तर प्रदेश की वेबसाइट http://www.scvtup.in/ पर जाकर करना है.
यूपी आईटीआई में कुल 4,09,151 सीटों पर एडमिशन होंगे. इसमें से 10275 सीटें राजकीय आईटीआई कॉलेजों में हैं. जबकि 398876 सीटें निजी आईटीआई कॉलेजों में हैं.
यूपी आईटीआई एडमिशन 2022 : आवेदन शुल्क
यूपी आईटीआई एडमिशन 2022 के लिए आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग के के लिए 250 रुपये है. जबकि एससी/एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस 150 रुपये है.
आईटीआई में दाखिले के लिए आवेदन की प्रक्रिया संपन्न होने के बाद अभ्यर्थियों को अप्लीकेशन फॉर्म में करेक्शन का भी मौका दिया जाएगा. यह जानकारी राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद, उत्तर प्रदेश की वेबसाइट पर दी गई है.
