Spread the love

शिमला| प्रारंभिक शिक्षा विभाग की ओर से इन दोनों बैच वाइज नियुक्ति के तहत टीजीटी शिक्षकों की नियुक्ति विभिन्न स्कूलों में की जा रही है। लेकिन शिक्षा विभाग में आए दिन 10 से 15 आवेदन मोडिफिकेशन करने के लिए रहे हैं। इसमें सामने आया है कि टीजीटी शिक्षक जो बैचवाइज भर्ती के तहत स्कूलों में लगे हैं वह अपने तय स्टेशनों में जाने को तैयार नहीं है। मॉडिफिकेशन के रोजाना आवेदन निदेशक के कार्यालय में पहुंच रहे हैं जिसमें बड़े मंत्रियों और नेताओं के डीओ नोट लगे हैं। इन शिक्षकों का कहना है कि जो स्टेशन उन्हें अलॉट किए हैं वह उनके पसंद के नहीं है और उन्हें पसंदीदा स्टेशन मिल सके इसके लिए रोजाना निदेशालय के चक्कर काट रहे हैं। निदेशालय की कर्मचारी भी रोजाना आ रहे इन आवेदनों से परेशानी में है।

प्रदेश सरकार की ओर से यह साफ कर दिया गया है कि जिन शिक्षकों की बैच वाइज नियुक्ति स्कूलों में हुई है और उन्हें स्टेशन भी अलॉट कर दिए हैं उन्हें किसी भी तरीके से मॉडिफाई नहीं किया जाएगा। मॉडिफिकेशन और एक्सटेंशन केवल उन्हीं मामलों में दी जा रही है जहां पर विभाग की अपनी गलती से एक स्टेशन पर दो शिक्षकों की नियुक्ति कर दी गई है। सरकार की ओर से सभी जिलों को भी इस बारे में स्पष्ट आदेश जारी कर दिए गए हैं। नए स्टेशनों में हर हाल में 27 जुलाई तक शिक्षकों को ज्वाइन करना होगा। ऐसा न करने की सूरत में जॉइनिंग रद्द कर दी जाएगी। इसके साथ ही यह भी निर्देश जारी किए गए हैं कि पसंदीदा स्टेशन के लिए किसी भी तरह की एप्लीकेशन लेकर शिक्षक कार्यालय ना पहुंचे। हाल ही में प्रारंभिक शिक्षा विभाग की ओर से 1023 टीजीटी शिक्षकों को बैचवाइज आधार पर स्कूलों में नियुक्त किया गया है। इन शिक्षकों की नियुक्ति उन स्कूलों में हुई है जहां पर बच्चे ज्यादा है और उनकी सं या के मुकाबले शिक्षक कम है। ऐसे में यह निर्देश शिक्षा मंत्री भी दे चुके हैं कि हर हाल में इन शिक्षकों को स्कूलों में ज्वाइन करना ही होगा।

कोट

तय स्टेशनों में हर हाल में ज्वाइनिंग देनी होगी। अन्यथा ये ज्वाइनिंग रद कर दी जाएगी। नई मोडिफिकेशन और एक्सटेंशन पूरी तरह से बंद है।

– आशीष कोहली ,निदेशक, प्रारंभिक शिक्षा विभाग

By admin

Leave a Reply