Spread the love

शिमला | शिमला के एक क्षेत्र में पड़ोस में रहने वाले युवक द्वारा नाबालिग लडक़ी के कमरे में घुसकर दुराचार करने का मामला सामने आया है। पीडि़ता के विरोध करने पर युवक ने नाबालिग को जान से मारने की धमकी दी। युवक ने पीडि़ता का अश्लील वीडियो भी बनाया है। आरोपी बाथरूम की खिडक़ी से पीडि़ता के कमरे में घुसा और उसे अकेला पाकर दुष्कर्म किया। पीडि़ता मूल रूप से अपर शिमला के एक क्षेत्र की निवासी बताई जा रही है और इन दिनों शिमला शहर में रह रही है। पीडि़ता ने उसके साथ हुई आपबीती परिजनों को बताई।

पीडि़ता के भाई ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाते हुए बताया कि पड़ोस में रहने वाले एक लडक़े ने उसकी बहन के साथ यह घिनौनी हरकत की है। एएसपी शिमला नवदीप सिंह का कहना है कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना छोटा शिमला में बीएनएस की धारा 64(1), 333, 351(3) और धारा-4 पॉक्सो एक्ट में दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

By admin

Leave a Reply