Spread the love

शिमला /कुल्लू | हिमाचल प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मंगलवार को मौसम साफ रहा। शाम के समय राजधानी शिमला में बादल बरसे। हिमाचल के कई क्षेत्रों में बुधवार को बारिश और बादल गरजने का येलो अलर्ट जारी हुआ है। 19 से 23 सितंबर तक हल्की बारिश के आसार जताए गए हैं।राजधानी शिमला में मंगलवार को लगातार दूसरे दिन धूप खिली रही। शाम करीब पांच बजे शहर में कुछ देर बारिश हुई। इसके बाद भी बादल छाए रहे। प्रदेश के अन्य जिलों में मंगलवार को मौसम साफ रहा। उधर, सोमवार रात को शिमला में न्यूनतम तापमान 14.8, धर्मशाला में 17.0, ऊना में 21.0, नाहन में 21.4, केलांग में 7.4, कल्पा में 9.5, सोलन में 18.8, मनाली में 12.8, कांगड़ा-मंडी में 19.2, बिलासपुर में 22.3 और चंबा में 18.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

क्षेत्र अधिकतम तापमान
बिलासपुर 34.8
ऊना 34.6
कांगड़ा 32.8
चंबा 32.2
सोलन 30.5
नाहन 29.3
धर्मशाला 28.0
मनाली 26.0
शिमला 24.2

By admin

Leave a Reply