बिलासपुर | बिलासपुर में क्रिकेट प्रशिक्षण ले रही एक नाबालिग खिलाड़ी ने अपने कोच पर छेड़छाड़ का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद पॉक्सो एक्ट के तहत कोच के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। खिलाड़ी बिलासपुर में रहकर स्कूल की पढ़ाई और क्रिकेट की कोचिंग ले रही थी। पीड़िता मंडी जिले की निवासी है।
लगातार दबाव देने पर खिलाड़ी रो पड़ी और घटनाक्रम का खुलासा किया। उसकी पीजी संचालिका ने उसके माता-पिता को फोन कर बुलाया। परिजन शनिवार को बिलासपुर पहुंचे। परिजनों को घटना के बारे में पता चला तो वे आक्रोशित हो गए। बताया जा रहा है कि खिलाड़ी की मां आरोपी कोच से मिली और गुस्से में उसकी जमकर धुनाई कर दी। इसके बाद परिवार सीधे महिला थाना बिलासपुर पहुंचा।
