टाइम्स हिमाचल (हेम)
घनाहट्टी के साहिल कुमार ने कराटे में जीता कांस्य पदक।
शिमला, घनाहट्टी के साहिल कुमार ने कराटे में कांस्य पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। भोपाल की SAGE यूनिवर्सिटी में 18 से 21 तारीख तक आयोजित जोनल यूनिवर्सिटी गेम्स में साहिल ने ये उपलब्धि हासिल की है। इस टूर्नामेंट में 128 विश्वविद्यालयों से आए खिलाड़ियों ने भाग लिया था।
67 किलोग्राम वर्ग में खेलते हुए साहिल ने ये उपलब्धि अपने नाम की है। 19 वर्षीय साहिल एक प्रोफेशनल कराटे कुमिते खिलाड़ी हैं, जिन्होंने इससे पहले भी कई राष्ट्रीय स्तर की प्रतिस्पर्धाओं में भाग लिया है। वह एक राष्ट्रीय पदक विजेता भी हैं।
साहिल का चयन ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2026 के लिए हुआ है, जो 6 से 9 अप्रैल 2026 तक असम में होने जा रही है।
accident
Chandigarh
Crime
Delhi
Himachal
Lifestyle
Mandi
National
Politics
Punjab
Religious
Shimla
Sirmaur
Solan
Sports
Uttar Pradesh
घनाहट्टी शिमला के साहिल ने जीता काँस्य पदक, 67 किलोग्राम वर्ग में हासिल की उपलब्धि
