टाइम्स हिमाचल (हेम)
इस अभियोग में एक आरोपी को पूर्व में ही गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है। मामले की गहन जाँच व पहले गिरफ्तार आरोपी से गहन पूछताछ के दौरान यह महत्वपूर्ण तथ्य सामने आया कि घटनास्थल से फरार आरोपी मादक पदार्थों का एक सक्रिय एवं बड़ा सप्लायर है, जो लंबे समय से तस्करी के अवैध कारोबार में संलिप्त रहा है तथा दिनांक 10-03-2026 को उक्त आरोपी पुलिस की मौजूदगी भांपकर अंधेरे का फायदा उठाते हुए मौके से फरार हो गया था। फरार आरोपी की पहचान मनोज कुमार पुत्र श्री नरेन्द्र कुमार, निवासी गांव व डाकघर पारनू, तहसील अर्की, जिला सोलन (हि.प्र.) के रूप में हुई थी । जांच में यह भी स्पष्ट हुआ कि वह संबंधित ट्रक को अपनी कार के माध्यम से पायलट कर रहा था। पुलिस थाना दाड़लाघाट की टीम द्वारा मामले में तकनीकी जांच को प्राथमिकता देते हुए आरोपियों के मोबाइल फोन की लोकेशन, सीडीआर तथा अन्य डिजिटल साक्ष्यों का विस्तृत विश्लेषण किया गया। जो तकनीकी विश्लेषण पर दिनांक 09/10-03-2026 को दोनों आरोपियों की लोकेशन शिमला, निरमंड, रामपुर तथा आनी क्षेत्रों में पाई गई थी जिससे यही पाया जा रहा है की उक्त आरोपी उक्त स्थानों से ही चरस को खरीदकर सप्लाई करने के लिए लाये थे । फरार आरोपी मनोज की तलाश हेतु पुलिस द्वारा लगातार दबिश एवं तकनीकी निगरानी जारी रखी गई। इसी क्रम में दिनांक 23-03-2026 को पुलिस टीम ने मुख्य सप्लायर/आरोपी मनोज कुमार (उम्र 40 वर्ष) को सोलन शहर से सफलतापूर्वक गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के आपराधिक इतिहास की जांच में पाया गया कि इसके विरुद्ध पूर्व में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत एक मामला पुलिस थाना आनी, जिला कुल्लू में दर्ज है। इसके अतिरिक्त चोरी एवं मारपीट के तीन अन्य मामले पुलिस थाना दाडलाघाट व बिलासपुर में इसके खिलाफ पंजीकृत हैं, जो इसके आपराधिक प्रवृत्ति को दर्शाते हैं। गिरफ्तार आरोपी को आज दिनांक 24-03-2026 को माननीय न्यायालय में पेश करके 05 दिन का पुलिस हिरासत रेमन हासिल किया गया । मामले में आगे की जांच जारी है तथा अन्य संभावित संलिप्त व्यक्तियों की भी जांच की जा रही है ।
accident
Chandigarh
Crime
Delhi
Himachal
Lifestyle
Mandi
National
Politics
Punjab
Religious
Shimla
Sirmaur
Solan
Sports
Uttar Pradesh
दारलाघाट पुलिस की बड़ी कार्रवाई
