Spread the love

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि त्याग, तपस्या और सेवाभाव की पवित्र भूमि श्री नानकसर साहिब गुरुद्वारा में शीश नवाना उनके लिए गर्व और सौभाग्य की बात है। उन्होंने इस पावन स्थल को आध्यात्मिक ऊर्जा और श्रद्धा का केंद्र बताया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब की बलिदानी धरती के कण-कण में गुरुओं की कृपा बसती है और दुर्गाष्टमी व रामनवमी जैसे पावन अवसर पर यहां आना उनके लिए ऐतिहासिक क्षण है। उन्होंने बताया कि इस पवित्र स्थान की नींव बाबा नंद सिंह जी महाराज ने कठोर तपस्या के साथ रखी थी और उनकी भक्ति की ज्योत आज भी करोड़ों लोगों के जीवन को प्रकाशित कर रही है।
उन्होंने आगे कहा कि इसी स्थान पर बाबा ईश्वर सिंह जी महाराज ने भी सात वर्षों तक एकांत में तपस्या की और उनके पदचिन्हों पर चलकर यह स्थल आज श्रद्धालुओं के लिए आस्था का प्रमुख केंद्र बन चुका है। यहां आने से मन को असीम शांति का अनुभव होता है।
अंत में मुख्यमंत्री ने बाबा ईश्वर सिंह जी महाराज के प्रकाश पर्व के अवसर पर संगत को लख-लख बधाई दी।

By admin

Leave a Reply