National: अमेरिका, इज़राइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर अब भारत में भी देखने को मिल रहा है। इस वैश्विक संकट के चलते पंजाब में पेट्रोल और डीज़ल की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। निजी कंपनी Nayara Energy ने पेट्रोल के दामों में करीब 5 रुपये तक और डीज़ल के दामों में 2 से 3 रुपये तक इजाफा किया है। हालांकि सरकारी तेल कंपनियों के रेट फिलहाल स्थिर बने हुए हैं।
कल से लागू हुए नए रेट
नायरा एनर्जी ने पंजाब भर में नए रेट कल सुबह से ही लागू कर दिए हैं। चंडीगढ़ में कंपनी का कोई पेट्रोल पंप नहीं है, लेकिन जालंधर और अमृतसर में नायरा पंपों पर वाहन चालकों की भारी भीड़ देखने को मिली।
शहरों में नए रेट
लुधियाना: पेट्रोल 103.31 रुपये, डीज़ल 90.96 रुपये प्रति लीटर
मोहाली (एयरपोर्ट रोड): पेट्रोल में 5 रुपये और डीज़ल में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी
पठानकोट (सर्कुलर रोड):
पेट्रोल: 98.44 से बढ़कर 103.44 रुपये प्रति लीटर
डीज़ल: 88.11 से बढ़कर 91.11 रुपये प्रति लीटर
आम लोगों पर असर
कीमतों में इस बढ़ोतरी का सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ रहा है। यदि अंतरराष्ट्रीय हालात ऐसे ही बने रहते हैं, तो आने वाले दिनों में ईंधन के दामों में और बदलाव देखने को मिल सकता है।
