Spread the love

टाइम्स हिमाचल (हेम)
हिमाचल प्रदेश में जयराम सरकार की बहुचर्चित हिम केयर योजना पर बजट सत्र में हंगामा हुआ है. सीएम सुक्खू का दावा है कि इसमें करोड़ों रुपये का घोटाला हुआ है. शुक्रवार को भी इस योजना को लेकर जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार को घेरा तो सीएम ने इस पर जवाब दिया.सीएम ने सदन में कहा कि हमने 100 करोड़ के घोटाले की बात कही, जिसकी विजीलेंस जांच करवाई जा रही है और शिकायत आएगी तो सरकार इस योजना में हर घोटाले की जांच करेगी. इससे पहले, सीएम ने बुधवार को सदन में कहा था कि एक मेडिकल कॉलेज में 100 करोड़ का घोटाला हुआ है. अब शुक्रवार को सीएम ने कहा कि  हमने एक इंटरनल ऑडिट करवाया है, जिसमें हैरान करने वाले तथ्य आए हैं और उसमें 110 करोड़ का घोटाला सामने आया है, इसलिए विजिलेंस जांच की जा रही है. विपक्ष शिकायत देगा तो उसकी भी जांच की जाएगी
सीएम ने कहा कि हिम केयर को बंद करने का कोई औचित्य नहीं है और हम एक नई योजना लाने पर विचार कर रहे हैं. हिम केयर योजना को मैने व्यक्तिगत तौर पर देखा और  सभी दुकानों को एम्पेनल किया गया है. सीएम ने बताया कि  हैरानी इस बात है कि बिल ऐसे बनाए गए हैं जिसमें दर्शाया गया है कि मर्दों की बच्चेदानी के भी ऑपरेशन करवाए गए  हैं और आंखों में एक्सपायरी डेट के लेंस डाले गए हैं, इसलिए इसकी जांच करवाई जा रही है.

By admin

Leave a Reply