Spread the love

Bihar: बिहार के मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने पटना स्थित वाल्मी (जल एवं भूमि प्रबंधन संस्थान) परिसर में बिपार्ड स्किल पार्क के ‘दक्षता भवन’ का निरीक्षण किया, जहां उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न कक्षाओं में अध्ययनरत छात्रों से संवाद कर उन्हें मन लगाकर प्रशिक्षण लेने के लिए प्रोत्साहित किया, ताकि वे बेहतर रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकें। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है और तकनीकी प्रशिक्षण व कौशल विकास के माध्यम से बिहार के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लगातार प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं।

By admin

Leave a Reply