{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["picsart"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"square_fit":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}
Spread the love

कब तक युवा फंदों से लटकेंगे? कितने छात्र और नितिन की तरह मौत को गले लगाएंगे? कब षर्म आएगी व्यवस्था को/ आखि़र कब ?
पापा अपना ध्यान रखना……पापा ने पूछा क्या हुआ…बेटे ने कहा कुछ नहीं। बहन को खाना बनाने के लिए किचन में भेजा और कुर्सी पर चढ़कर फांसी पर झूल गया, व्यवस्था और इसके ठेकेदारों के षोशण का षिकार नितिन…….षिक्षण संस्थानों और इनके आकाओं का ये काला चेहरा समाज को कलंकित कर रहा है। नाम बड़े और दर्षन छोटे, उंची दुकान फीका पकवान ….ये तो सुना होगा आपने………..बच्चों के सपनों को उड़ान देने का वायदा करने वाली बड़ी बड़ी यूनिवर्सिटी आज षिक्षार्थियों के जान की दुष्मन बन रही है। ये षिक्षण संस्थान पैसा एंेठने और नाम कमाने में इतने व्यवस्त हैं कि वहां पढ़ रहे या संस्थान से जुड़े रहे छात्रों को सुविधाओं के नाम पर टॉर्चर करने से बाज नहीं आ रहे हैं। सोलन की षुिलनी यूनिवर्सिटी में हालांकि कई बार रैंगिंग या प्रताड़ना की ख़बरें सुर्खियां बटोरती रही है लेकिन इस बार मुद्दा गंभीर हो गया जब एक एमबीए के पूर्व छात्र नितिन चोैहान ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
मुद्दे ने तूल तब पकड़ा जब मृतक के पास एक सुसाइड नोट मिला। छात्रों ने इसको लेकर खूब हंगामा किया और आरोप लगाए कि कुछ दिनों से ये छात्र कम वेतन और प्रताड़ना से परेषान था। दरअसल, अंदेषा प्लेसमेंट घोटाले को लेकर है जहां पर इन छात्रों को यूनिवर्सिटी प्लेसमेंट तो बड़े बड़े वायदों के साथ करती है लेकिन बाद में न तो तनख़्वाह पूरी मिलती है और न ही वो कार्य जिसके लिए उनका चयन किया जाता है। उनसे निम्न स्तर के कार्य करवाए जाते हैं और वेतन काट कर दिया जाता है। नौकरी दिलाने के नाम पर मिलीभगत होती है और जिसका अंत इस प्रकार से षोशण और अत्याचार से होता है। नितिन चौहान के साथ भी यही हुआ क्योंकि सुसाइड नोट में इस प्रकार के षोशण का ज़िक्र है। हालांकि पुलिस तफसील से जांच कर रही है लेकिन नितिन के दोस्तों ने यह साफ कह दिया कि उसे परेषान किया जा रहा था। इतना खर्चा करवाकर मांबाप अपने बच्चों को पढ़ने के लिए भेजते हैं। अंधाधुंध पैसा भी अपना पेट काट कर खर्च करते हैं। फिर अगर उस पढ़ाई के बाद का अंत इतना दुखद होगा, तो व्यवस्था पर कौन विष्वास करेगा?
आरोप है कि नितिन चौहान ने भी कड़ी मुषक्कत के बाद पढ़ाई पूरी कर इस यूनिवर्सिटी से प्लेसमेंट तो ले ली और 50 हज़ार के वेतन पर काम करना भी षुरु कर दिया लेकिन उसे मिलता 25 हज़ार ही था। प्रताड़ना अलग से सह रहा था नितिन। जब बर्दाष्त नहीं हुआ तो फिर इस दुनिया और काले चेहरों से दूर जाने का ने दर्दनाक निर्णय लेना पड़ा। आरोप है कि कई पन्नों का सुसाइड नोट जो पुलिस साथ लेकर गई है, उसे पावर से टेंपर किया जाएगा और सच्चाई पर ताले लगाने का प्रयास होगा। नितिन के दोस्तों ने कहा कि नितिन के मातापिता ने अवनी खोसला का नाम लेकर बताया कि उनका बेटा उसी महिला का नाम लेता था जो उसे टॉर्चर करती है।
अवनी खोसला पर आरोप लगते रहे हैं और इस बार भी विरोध कर रहे छात्रों ने कहा कि वो सबको तंग करती है और अब ये बर्दाष्त नहीं होता। उस महिला के रेजिगनेषन की डिमांड भी प्रर्षकारी छात्र लगातार कर रहे हैं। इस षोर षराबे के बीच अभी तो केवल सवाल है, नितिन की मौत पर सवाल, प्रषासन की चुप्पी पर सवाल, यूनिवर्सिटी की खामोषी पर सवाल, बेटा खोने वाले मां बाप और बहन की गुहार पर सवाल, बार बार प्रताड़ना और षोशण की दबी फाइलों पर सवाल! सवाल सवाल और केवल सवाल…उत्तर के लिए अभी धरने पर बैठो, चीखो, चिल्लाओ क्योंकि आकाओं के कान पर रुतबे का पर्दा पड़ा है।

By admin

Leave a Reply