बॉर्डर पार से आतंकी प्रहार/चिट्टे ने बनाया देषद्रोही/पाकिस्तानी ग्रेनेड से हुआ हमला/रोहड़ू का रुबल क्यों चला गया दहषत की राह में
चंडीगढ़ बीजेपी दफ्तर के बाहर हुए ग्रेनेड हमले के तार अब विदेषों में छिपे आतंकियांे से जुड़ते नज़र आ रहे हैं। जो ग्रेनेड ब्लास्ट हुआ वो पाकिस्तान की उसी खेप का हिस्सा था जो जम्मु के पुंछ में हथियारों का ज़खीरा पकड़ा गया था। यानि पुंछ में जो हथियार पकड़े गए थे उसमें से कुछ आतंकियों के हाथ में लगे जो अब सिलसिलेवार ब्लास्ट करने की तैयारी है। बड़ी बात ये है कि दो लोग बाइक पर आए, हैंड ग्रेनेड फेंका और फरार हो गए। लेकिन उनकी गिरफ्तारी अभी तक नहीं हो पाई है। दूसरी ओर इस पूरे कांड में नया मोड़ तब आया जब इससे जुड़े संदिग्ध 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया जिसमें एक हिमाचल के रोहड़ू क्षेत्र का रुबल चोहान भी है। ये केवल आतंकी सोच का काम नहीं है बल्कि इसमें सफेद ज़हर चिट्टे की कड़ी भी जुड़ गई । पुलिस को अपने बयान में हिमाचल के इस युवक ने बताया कि उसे चिट्टे की लत है और उसी के चक्कर में उसने इस देषद्रोही साजिष में अपने हाथ काले कर लिए। 28 मार्च को ये हथियार लेते हैं और आगे डिलिवर करते हैं।
इस पूरे कांड की अधिकारिक ज़िम्मेवारी खालिस्तानी संगठन ने ली है लेकिन केवल इतने तक मान लेने से ये कहानी ख़त्म नहीं हो सकती। सवाल ये है कि ये पकड़े गए लोग क्या पाकिस्तान की खुफिया एंजेसी आईएसआई के एंजेंट हैं? क्या ये दूुष्मन देष के लिए काम करते हैं? पुर्तगाल और जर्मनी तक इस कांड के तार जुड़े हुए हैं। आखि़र भारत में आईएसआई का नेटवर्क कितना अंदर तक फैला है और कौन कौन इस देषद्रोह में षामिल है इसका पता लगाना सुरक्षा एंजेंसियों के लिए टेढी खीर साबित हो रहा है। एक अच्छे घर से सम्बन्द्ध रखने वाला रोहड़ू का युवक पूरे प्रदेष को षर्मसार कर गया। माता पिता ने नाम रोषन करने के लिए रुबल चौहान को चंडीगढ़ भेजा, पर लड़के ने तो ऐसा नाम रोषन किया कि आज उसी के चर्चे हो रहे हैं। वो आतंकी विचारधारा का युवक नहीं है बल्कि चिट्टा लेने की आदत और पैसों की चाह ने उसे सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। कड़ियां खुली तो इनके पीछे हैंडलर विदेषों में बैठे मिले। दुख ये है कि युवा नषे के लिए इतना गिर सकता है कि वो राश्ट्रविरोधी गतिविधियों मे आतंकी आकाओं के हाथ में नाचना षुरु कर देता है।
