Spread the love

हिमाचल प्रदेष की छवि लगातार गिरते हुए यहां हर रोज हो रही घटनाएं इसकी मिट्टी पलीत कर रही है। महिलाओं और बच्चियों में भय का माहौल बन रहा है। यहां की भौगोलिक परिस्थितियां ऐसी है कि यहां स्कूल, कॉलेज या काम पर जाने के लिए पैदल चलना पड़ता है और यह ज़रुरी नहीं है कि हर जगह पर सड़क या यातायात की सुविधा हो! महिलाएं जंगलों के रास्ते और सुनसान जगह पर अब अकेले जाने से डर रही है। इसके पीछे आए दिन हो रही घटनाओं ने अहम भूमिका निभाई है। एक के बाद एक घटना इन महिलाओं और बच्चियों को कचोट रही है, खरोंच रही है, नोच रही है। बेषर्मों की बेषर्मी चरम पर है। कब कहां कैसे कोई भी बच्ची इन भेड़ियों का षिकार बनेगी, कोई नहीं जानता। सरकाघाट की खूनी वारदात नई नहीं है। इससे पहले भी हिमाचल ऐसे बेरहम हत्याकांड और कातिल साषिज देखता रहा है।पिछले 5 सालों में अपराधों का ग्राफ बता रहा है कि ये प्रदेष अब षांति की परिभाशा भूलता जा रहा है।
2022 में महिलाओं के प्रति अपराध दर्ज़ मामलों की संख्या 1605 थी, 2023 में 1659 और 2025 में यह आंकड़ा 1820 तक पहुंच गया। ये आंकड़े वो है जो सामने आए, ऐसे कितने ही अपराध है जो किसी न किसी कारण से दब जाते हैं और सामने नहीं आ पाते हैं। सिया यानि वो लड़की जिसने अभी आषाओं और उम्मीदों की उड़ान भरनी थी, जिसके सपने थे, उमंगे थी, केवल उसके नहीं उसके माता पिता ने भी सपने संजोए थे लेकिन बीच सड़क पर उसे इस तरह से काटा जाएगा यह तो कल्पना से भी परे है। यह तो आज का ताजा मामला है लेकिन पिछला कोई भी साल उठाकर देख लो, महिलाओं पर अत्याचार की लंबी फेहरिस्त है।आपको याद होगा फरवरी 2026 में कांगड़ा ज़िला के देहरा में स्कूल के अंदर घुस कर मिड डे मिल वर्कर को बुरी तरह से मौत के घाट उतार दिया गया था। यह घटना स्कूल के मासूम बच्चों के सामने हुई जब एक आदमी दराट से महिला को लहूलुहान कर देता है। मई 2025 में हमीरपुर में एक व्यक्ति ने 65 साल की महिला को पहले स्कूटी पर लिफ्ट दी और जंगल में जाकर उसके साथ दुश्कर्म को अंजाम दिया।
आपको ये भी याद होगा कि सोलन के कुनिहार में एक स्कूल में बच्चियों ने स्कूल जाने से इसलिए इंकार कर दिया कि वहां का एक 53 साल का अध्यापक उनके गंदी और अष्लील हरक़तें करता था। उना के बैरियां में षादी से एक दिन पहले लड़की की हत्या का मामला अभी भी ज़हन में है। क्या प्रदेष अपराध की नई नगरी बनने की ओर आगे बढ़ रहा है? खासकर महिलाओं और बच्चियों पर हो रहे अपराध में प्रदेष चर्चा में आ गया है। इसके पीछे कारण क्या है? नैतिकता और संस्कारों की बात तो अब बेमानी होती जा रही है लेकिन नषे ने प्रदेष की संस्कृति, परंपराओं, आचार व्यवहार और मर्यादाओं की नींव हिला दी है।
चिट्टा इसमें बड़ी भूमिका निभा रहा है। प्रदेष में दावे तो बहुत किए जा रहे हैं और पुलिस व सरकार की एक ही भाशा है कि चिट्टामुक्त और अपराधमुक्त हिमाचल बन रहा है, लेकिन सड़कों पर बहता खून इस दावे पर कालिख पोत रहा है। न चिट्टा रुक रहा है और न ही नषे का कारोबार। न प्रदेष सरकार के प्रयास काम आ रहे हैं और न ही पुलिस की बेबाक बयानबाजी। कुछ रुका है तो महिलाओं का आत्मविष्वास, उनका मान सम्मान, उनकी इज्जत और उनकी स्वतंत्रता पर ग्रहण लगा है। बच्चियां स्कूल कॉलेज तो जा रही है लेकिन परीक्षा माता पिता की हो रही है। नषे के कारोबार और सरकार की नियत पर आम जन का सवाल वाज़िब है, दंड और त्वरित कार्रवाई का नया फार्मूला जब तक नहीं आता, बच्चियों की सिसकियां नहीं रुकेगी।

By admin

Leave a Reply