Times himachal (हेम )
आज सुबह उस समय हंगामा हो गया जब पुलिस ने कांग्रेस नेता युद्धवीर सिंह बैंस को सड़क पर रोक लिया। बताया जा रहा है कि बैंस अपनी गाड़ी से किसी जरूरी काम से जा रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें बीच सड़क पर रुकने को कहा। इसके बाद बैंस ने पुलिस कार्रवाई का विरोध किया और मौके पर ही सवाल उठाने लगे कि आखिर उन्हें किस आधार पर रोका गया है।पुलिस कर्मियों ने जवाब में कहा कि उन्हें ‘ऊपर से आदेश’ मिले हैं। इस पर बैंस ने आरोप लगाया कि उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री के खिलाफ ईडी को शिकायत दे रखी है, जिसके चलते उन्हें निशाना बनाया जा रहा है और पुलिस उन्हें अगवा करना चाहती है। मौके पर मौजूद लोगों को पुलिस ने जब वहां से जाने को कहा तो बैंस ने कहा- मत जाओ, ये लोग मेरा मर्डर कर देंगे।उन्होंने यहां तक कहा कि यदि उनके साथ कोई अनहोनी होती है तो इसके लिए मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी जिम्मेदार होंगे। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें अस्पताल जाना है क्योंकि उनकी तबीयत ठीक नहीं है, लेकिन इसके बावजूद उन्हें रोका गया।युद्धवीर बैंस ने बाद में अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर एक विस्तृत पोस्ट साझा करते हुए प्रदेश सरकार और पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने लिखा कि प्रदेश के मुखिया के ‘फरमान’ पर शिमला पुलिस द्वारा उन्हें अगवा करने की कोशिश की गई
accident
Bihar
Chandigarh
Crime
Dehradun
Delhi
Haryana
Himachal
Kalka
Lifestyle
Mandi
National
Patna
Politics
Punjab
Religious
Shimla
Sirmaur
Solan
Sports
Uttar Pradesh
Uttrakhand
शिमला में पुलिस और नेता के बीच हाईवोल्टेज ड्रामा, क़त्ल करने की साजिश ….
