Times Himachal (हेम)
हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर से पंजाब के सैलानियों की गुंडागुर्दी देखे को मिली है. यहां पर एक लग्जरी बस के कंडक्टर पर आरोपियों ने हमला किया. हमले के दौरान कंडक्टर और ड्राइवर को चाकू मार दिया. वहीं, फायरिंग भी की. घायल चालक और कंडक्टर को प्राथमिक उपचार के बाद टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है. वहीं, पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लिया है.
जानकारी के अनुसार, कांगड़ा जिले के पालमपुर के थुरल के भवारना थाना क्षेत्र की यह घटना है. बीती रात को बैरघट्टा में बीच सड़क पर आरोपियों ने बस पर हमला किया.
पुलिस से मिला जानकारी के अनुसार, बीड़ से दिल्ली एक निजी वॉल्वो बस जा रही थी. इस दौरान रास्ता ना देने को लेकर बस और थार सवारों में विवाद हो गया. इस बीच आरोपियों ने बस चालक, परिचालक समेत चार लोगों पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया और फिर आऱोपियों ने हवाई फायरिंग भी की. पुलिस ने पंजाब के रहने वाले तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.पुलिस के अनुसार, थार सवारों ने ओवरटेक करने को लेकर बस को रुकवाया और चाकू से हमला कर दिया. हमले में बस चालक सुंदर सिंह (मंडी), राज कुमार (कांगड़ा), विजय कुमार (मंडी) और परिचालक प्रवेश कुमार (कांगड़ा) बुरी तरह घायल हो गए. पुलिस ने चंबा के रहने वाले परिचालक अविनाश के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है. उधर, घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थुरल ले जाया गया, जहां से गंभीर रूप से घायल राज कुमार और विजय कुमार को टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है.वारदात की सूचना मिलते ही थुरल चौकी और भवारना थाना की टीम मौके पर पहुंची और बिना नंबर की काले रंग की थार को कब्जे में ले लिया. पुलिस ने चाकू और पिस्टल को भी कब्जे में लिया गया है. आरोपियों की पहचान पठानकोट निवासी बलविंदर सिंह और अलीश, तथा होशियारपुर निवासी निशान पाल के रूप में हुई है. तलाशी के दौरान पुलिस को गाड़ी से चिट्टा भी मिला है. आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109 (हत्या का प्रयास), 126(2), 352, 351(2), 3(5) और शस्त्र अधिनियम की धारा 25 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है.
accident
Bihar
Chandigarh
Crime
Dehradun
Delhi
Haryana
Himachal
Kalka
Lifestyle
Mandi
National
Patna
Politics
Punjab
Religious
Shimla
Sirmaur
Solan
Sports
Uttar Pradesh
Uttrakhand
एक बार फिर बाहरी पर्यटको की गुंडागर्दी, बस के ड्राइवर कंडक्टर को चाकू घोंपा, पंजाब के पर्यटक थार में आये
