शालीमार बाग विधानसभा के सीए ब्लॉक में मुनक नहर की सफाई और निर्माणाधीन छठ घाट का निरीक्षण करते हुए रेखा गुप्ता ने अधिकारियों से कार्यों की प्रगति की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं, ताकि छठ महापर्व के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। साथ ही, दिल्ली में मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर, सुंदर सार्वजनिक स्थलों और आधुनिक नागरिक सुविधाओं के विकास को प्राथमिकता देने पर भी जोर दिया गया।
