Spread the love

टाइम्स हिमाचल (हेम )
पुलिस थाना मनाली की टीम द्वारा विश्वसनीय गुप्त सूचना के आधार पर रांगड़ी में होटल नीलम में दबिश दी गई । दबिश के दौरान कमरा नंबर 205 की नियमानुसार तलाशी ली गई, जिसमें जिला फिरोजपुर पंजाब के तीन युवकों के कब्जा से कुल 8.570 ग्राम हेरोईन (चिट्टा) व भारतीय करंसी नोट ₹18000/- बरामद किये गये हैं ।

इस संदर्भ में पुलिस थाना मनाली में तीनों आरोपियों के विरूद्ध धारा 21,29 मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार कार्यवाही की गई है । बरामद नशे के स्रोत, उपलब्धता चेन एवं नेटवर्क की पहचान के लिए आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है तथा मामले में विस्तृत अनुसंधान जारी है ।

By admin

Leave a Reply