Spread the love

हिमाचल प्रदेश प्लास्टिक कैरी बैग के उपयोग पर राज्यव्यापी प्रतिबंध लगाने वाला पहला राज्य है। यह बात हिमाचल प्रदेश राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सौजन्य से पर्यावरण प्रबंधन और प्रदूषण नियंत्रण पर आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला के दौरान कही गई। इस प्रशिक्षण में जिला प्रशासन से एडीसी, एसडीएम, बीडीओ और राज्य भर के शहरी स्थानीय निकायों के कार्यकारी अधिकारियों ने भाग लिया। अतिरिक्त मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने प्रदेश राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभागियों का पर्यावरण प्रबंधन और प्रदूषण नियंत्रण से संबंधित महत्त्वपूर्ण मुद्दों पर मार्गदर्शन किया। इस मौके पर प्रशिक्षण कार्यक्रम के पहले दिन ललित जैन निदेशक, पर्यावरण विभाग हिमाचल प्रदेश भी मौजूद रहे।

By admin

Leave a Reply