Spread the love

Times Himachal : हिमाचल प्रदेश के सिरमाैर जिले के शिलाई के कोटी उतरऊ में चलती मोटरसाइकिल पर हुए गोलीकांड में 55 वर्षीय खजान सिंह को उस समय गोली मारी गई थी, जब वे होने वाली बहू को मायके छोड़कर लौट रहे थे। पुलिस जांच के अनुसार, खजान सिंह 9 नवंबर की शाम चचेरे भाई रविंद्र सिंह के साथ युवती को छोड़ने गए थे।

वहां रात बिताने के बाद 10 नवंबर की सुबह लौटते समय यह वारदात हुई, हालांकि हत्या की गुत्थी अभी तक अनसुलझी है। एसपी एनएस नेगी ने बताया कि जांच के लिए डीएसपी पांवटा साहिब मानवेंद्र ठाकुर की अध्यक्षता में विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित किया गया है, जिसमें साइबर टीम भी शामिल है।
पुलिस हर पहलू से साक्ष्य खंगाल रही है। जामु कोटी पंचायत प्रधान अशोक ठाकुर के अनुसार, खजान सिंह के बेटे से प्रेम प्रसंग के चलते युवती डेढ़ माह से उनके घर रह रही थी। परिजनों की सहमति से 12-13 नवंबर को शादी तय होने पर खजान सिंह बहू को मायके छोड़ने गए थे। लौटते समय कोटी उतरऊ मोड़ के पास सिर में गोली लगी, जिसे वे सामान्य चोट समझ बैठे और युवती के पिता को फोन कर अस्पताल पहुंचे।

By admin

Leave a Reply