Spread the love

चंडीगढ़ : हिमाचल प्रदेश में चुनावी साल में जनता को लुभाने में भाजपा और कांग्रेस दोनों कड़ी मेहनत कर रही हैं. हाल ही में खबरों की मानें तो नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने 18 से 60 वर्ष की महिलाओं के लिए 1500 रुपए प्रति माह देने का ऐलान सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर कर दिया.

तो वहीं, कांग्रेस के अन्य नेताओं ने फिलहाल इस मामले में कोई प्रतिक्रिया नहीं दी, लेकिन प्रदेश की सियासत में इसको लेकर हलचल मच गई है. कई लोग कह रहे है कि चुनाव आते ही इस तरह के वायदे किए जा रहे हैं.

कांग्रेस नेता मुकेश अग्निहोत्री ने बुधवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा कि यदि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी सत्ता में आई तो 18 से 60 वर्ष की आयु की सभी महिलाओं को 1500 रुपए प्रति माह दिए जाएंगे.

By admin

Leave a Reply