शिमला : भाजपा के पूर्व मंत्री हिमाचल प्रदेश शहरी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष प्रवीण शर्मा का निधन हो गया है. उन्होंने भाजपा में कई अहम पदों पर काम किया. उनके निधन पर भाजपा-कांग्रेस नेताओं ने दुख जताया है.प्रवीण शर्मा को भाजपा का कद्दावर नेता माना जाता था. वह प्रेम कुमार धूमल सरकार में मंत्री भी रहे. उन्हें धूमल का करीबी माना जाता था.
प्रवीण शर्मा के निधन की खबर आते ही राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर दौड़ गई है.भाजपा के पूर्व मंत्री हिमाचल प्रदेश शहरी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष प्रवीण शर्मा का निधन हो गया है. उनके निधन पर भाजपा-कांग्रेस नेताओं ने दुख जताया है.
