Spread the love

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र में प्रश्नकाल के दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आश्वस्त किया कि सड़कों की रिपेयर के लिए माइनर हेड का पैसा बढ़ाने पर सरकार विचार करेगी। उन्होंने भाजपा के वरिष्ठ नेता रमेश धवाला के सवाल के जवाब में कहा कि ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र में जो पैसा लैप्‍स हो गया था, उसे रिस्टोर किया जाएगा। ताकि तीन सड़कों का निर्माण कार्य हो सके। उन्होंने अवगत करवाया कि ज्वालामुखी क्षेत्र में कोरोना काल के दौरान तीन सड़कों की रिपेयर के लिए 20-20 लाखों रुपये दिए गए थे। लेकिन यह पैसा खर्च नहीं हो पाया।

इससे पूर्व भाजपा विधायक रमेश धवाला ने कहा कि सड़कों की माइनर रिपेयर के लिए बजट उपलब्ध नहीं है। उन्होंने कहा मेरे विधानसभा क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के तबादले होने के कारण टेंडर नहीं हो सके। इस पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि लोक निर्माण विभाग में चीफ इंजीनियर को एक लाख खर्च करने की शक्तियां प्रदान की गई हैं।

प्रश्नकाल के दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं विधायक रामलाल ठाकुर ने श्री नयना देवी विधानसभा क्षेत्र में हैंडपंप लगाने के बारे में भेदभाव किए जाने का मामला उठाया। उन्होंने कहा ऊपर के आधिकारिक आदेश कुछ और हैं, लेकिन निचले स्तर पर स्थानीय लोगों के प्रभाव के कारण मनमर्जी से हैंडपंप लगाए जा रहे हैं। जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा 50 हैंडपंप लगाने का निर्णय लिया गया था। उन्होंने सदन में मौजूद सदस्यों को अवगत करवाया कि पूरा वर्ष भर हैंडपंप नहीं लगाए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि विभाग के हाइड्रोलॉजिस्ट की रिपोर्ट के आधार पर हैंडपंप लगाए जाते हैं।

By admin

Leave a Reply