Spread the love

शिमला : भाजपा ने कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा पर सवाल उठाए हैं. भाजपा का कहना है कि कांग्रेस की ये यात्रा भारत जोड़ने की नहीं बल्कि भारत को तोड़ने की लग रही है. इस यात्रा में हिमाचल को शामिल नहीं किया गया है. हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में भाजपा के वरिष्ठ नेता और हिमफेड के अध्यक्ष गणेश दत्त ने कहा कि कांग्रेस एक तरफ जोर-शोर के साथ भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत करने जा रही है, पर यात्रा का उद्देश्य भारत तोड़ने का लग रहा है, क्यूंकि जो यात्रा मैप तैयार किया गया है, उसमें हिमाचल को शामिल नहीं किया गया है. जबकि कांग्रेस देश की एकता के लिए लड़ने का दावा करती है.

गणेश दत्त ने कहा कि कांग्रेस ने पंजाब और हिमाचल प्रदेश की सीमा पर स्थित पठानकोट को कवर करते हुए हिमाचल प्रदेश को शामिल नहीं करने का फैसला किया है, इससे यही प्रतीत होता है कि उनके नेताओं की नजर में हिमाचल प्रदेश का कोई महत्व और अस्तित्व ही नहीं है. भाजपा नेता ने कहा कि ये कांग्रेस की सोच को दर्शाता है कि जिन राज्यों में यह यात्रा नहीं जा रही है वहां से यह “अतिथि यात्रियों” के तौर पर यात्रा से जुड़ने के लिए जनता से कहा जा रहा है, अपने देश में कोई कैसे अतिथि यात्री हो सकता है ?

उन्होंने कहा कि हिमाचल की जनता का यह अपमान जो कांग्रेस के नेताओं ने किया है, उसका जबाव जनता इस चुनाव में देगी और कांग्रेस के नेताओं को दिखा देगी की हिमाचल का अस्तित्व कितना विराट है. गणेश दत्त ने कहा कि ये हास्यपद है कि जो भारत तोड़ने की बात करते हैं वो भारत जोड़ो यात्रा कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के दिल्ली के ‘राजकुमार’ कहते हैं कि भारत एक राष्ट्र नहीं है, राज्यों का एक संघ है. उन्होंने कहा कि टुकड़े- टुकड़ें गैंग के असली सरगना तो ये लोग हैं, जो देश को मात्र एक जमीन का टुकड़ा समझते हैं, इनके मुंह से भारत जोड़ों यात्रा शोभा नहीं देती.

By admin

Leave a Reply