Spread the love

Santan Saptami 2022: भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि के दिन संतान सप्तमी का व्रत किया जाता है. आज यानि 3 सितंबर को संतान सप्तमी व्रत किया जा रहा है. संतानहीन दंपतियों के लिए इस व्रत का विशेष महत्व है और कहते हैं कि यदि विधि-विधान से इस दिन पूजा की जाए तो घर में जल्द ही बच्चे की किलकारियां गूंजती हैं. इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती का पूजन किया जाता है. यह व्रत महिला व पुरुष दोनों रख सकते हैं. आइए जानते हैं शुभ मुहूर्त और पूजन विधि के बारे में सबकुछ.

संतान सप्तमी 2022 शुभ मुहूर्त

आज यानि 3 सितंबर को संतान सप्तमी का व्रत किया जा रहा है और इस दिन भगवान शिव व माता पार्वती का पूजन किया जाता है. पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 7 बजकर 35 मिनट से लेकर 9 बजकर 10 मिनट तक रहेगा. जबकि दूसरा मुहूर्त 11 बजकर 55 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 46 मिनट तक रहेगा.

संतान सप्तमी 2022 पूजन विधि

संतान सप्तमी व्रत कर रहे हैं तो सुबह सूर्योदय से पहले उठकर स्नान आदि करें और फिर हाथ में जल लेकर व्रत का संकल्प लें. इसके बाद मंदिर को स्वच्छ करें और गंगाजल का छिड़काव करें. इसके बाद चैकी पर लाल रंग का कपड़ा बिछाएं और फिर भगवान शिव व माता पार्वती की मूर्ति स्थापित करें और पूजन करें. इस दिन भोग के लिए सात पूए या मीठी पूरियां बनाई जाती है.

मंदिर में जल से भरा कलश रखें और उसमें एक सिक्का डालकर आम के पत्ते लगाएं. फिर उसके एक कटोरी चावल रखें और दीपक रखकर जलाएं. फिर मीठी पूरियों का भोग लगाएं. इसके साथ ही फल और फूल अर्पित करें. इस दिन भगवान शिव को चांदी का कड़ा चढ़ाया जाता है और उसे मंदिर में रखकर दूध व जल से शुद्ध करके अक्षत चढ़ाएं और फिर अपने दाहिने हाथ में पहनें. इसके बाद संतान सप्तमी की व्रत कथा पढ़ें व सुने.

By admin

Leave a Reply