Spread the love

मंडी : मंडी जिला के पुलिस थाना गोहर में एक पिता ने बेटी के अपहरण की शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने केस दर्ज करके गायब लड़की की तलाश शुरू कर दी है। पिता ने कुछ युवकों पर बेटी को जबरन गाड़ी में बिठाकर ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी शिकायत में गांव सलाहर निवासी ने बताया कि उसकी 15 वर्षीय बेटी स्कूल की छुट्‌टी के बाद घर आने के लिए निकली। वह स्कूल के गेट पर खड़ी थी और मैं उसे लेने आया था। जैसे ही वह स्कूल के गेट पर पहुंच तो एक गाड़ी आकर रूकी। पिता ने बताया कि गाड़ी से 2 युवक उतरे और उसकी बेटी को जबरन बिठाकर ले गए। इससे पहले कि वह कुछ कर पाता, गाड़ी आंखों से ओझल हो चुकी थी। पिता ने बताया कि उन्होंने तुरंत मामले की शिकायत पुलिस को दी।

By admin

Leave a Reply