Spread the love

शिमला : रामपुर बुशैहर की ग्राम पंचायत शाहधार के खलटी गांव में सोमवार देर रात एक मकान में भयंकर आग लग गई। इस आगजनी की घटना में झुलसने से एक महिला की दर्दनाक मौत हुई है। वहीं 3 गायें और 5 भेड़ भी जिंदा जल गईं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक शाहधार पंचायत के खलटी गांव में पूर्व उपप्रधान मान सिंह राणा के घर में आग लगी। इसमें मान सिंह की मां शुक्री देवी पत्नी स्वर्गीय मोहन लाल की मौत हो गई है। 2 मंजिला मकान में 5 कमरे थे, जो लकड़ी से बने थे। पूरा मकान जलकर राख हो गया। वहीं 3 गायें और 5 भेड़ें भी जल कर मर गईं। सूचना मिलते ही सराहन पुलिस चौकी से टीम और स्थानीय प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे, लेकिन गांव सड़क से दूर होने के चलते दमकल की गाड़ियां नहीं पहुच पाईं।

By admin

Leave a Reply