Spread the love

मनाली : मनाली के आसपास क्षेत्रों में हुई ताजा बर्फबारी के बाद मनाली लेह राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-003) दारचा तक चार पहिया वाहन के लिए खुल गया है।लेकिन दो पहिया वाहनों व ट्रकों की आवाजाही के लिए बन्द है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक दारचा शिंकुला मार्ग सभी प्रकार के वाहनों के लिए बंद है। पांगी किलाड़ राजमार्ग (SH-26) स्थानीय 44 वाहनों के लिए खुला है। काजा सड़क (NH-505) ग्राफू से काजा बन्द है तथा सुमदो से लोसर 44 वाहनों के लिए खुला है। अधिक जानकारी के लिए जिला आपदा नियंत्रण कक्ष: 9459461355 ,कंट्रोल रूम: 8988092298 पर संपर्क कर सकते हैं। उधर, आज से मौसम एक बार फिर खराब बना हुआ है ऐसे में ऊंचाई और मध्य क्षेत्रों में बर्फबारी के साथ साथ ओलावृष्टि होने की संभावना है।

By admin

Leave a Reply