Spread the love

शिमल : शिमला जिला के ठियोग में सोमवार देर रात ट्रैक्टर हादसे का शिकार हो गया। ट्रैक्टर में सवार दो की मौके पर मौत हो गई। हादसा ठियोग के क्यारला नामक स्थान पर हुआ। इसकी सूचना मिलते ही ठियोग पुलिस का दल घटनास्थल पर पहुंचा और राहत एवं बचाव कार्य में जुटा। दोनों शवों को कड़ी मशक्क्त के बाद खाई से बाहर निकाला गया।

डीएसपी ठियोग सिद्धार्थ शर्मा ने बताया कि दोनों मृतक नेपाली मूल के हैं और इनकी शिनाख्त की जा रही है। ठियोग थाना में आईपीसी की धारा 279 व 304 ए के तहत एफआईआर दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। शवों को पोस्टमार्टम के बाद आज परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

By admin

Leave a Reply