सोलन : शहरवासियों को पानी मुहैया करवाने के लिए नगर निगम को पहले ही परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, तो वहीं अब शहर के मुख्य भंडारण टैंक में पानी की मात्रा मापने के लिए लगा मीटर खराब हो गया है जिससे नगर निगम की मुश्किलें बढ़ गई हैं। निगम के कर्मचारियों को टैंक में पानी की सही मात्रा का अंदाजा लगा पाना मुश्किल हो गया है। आलम तो यह है कि नगर निगम भी इस मीटर को ठीक कराने में कोई दिलचस्पी नहीं ले रहा है। वहीं जल शक्ति विभाग ने निगम को प्रतिदिन कितना पानी दिया। जानकारी के मुताबिक अश्वनी पेयजल योजना के सोलन स्थित भंडारण टैंक का मीटर पिछले काफी समय से खराब है। निगम के पदाधिकारियों का कहना है कि अश्वनी पेयजल योजना से सोलन शहर को रोजाना करीब आठ लाख गैलन के करीब पानी की आपूर्ति होती है, लेकिन भंडारण टैंक में मीटर न होने से अंदाजे से ही पानी मापा जाता है। नगर निगम के वाटर सप्लाई विभाग की मानें तो बीते एक माह से प्रतिदिन विभाग ने निगम को 15 लाख मैलन से ज्यादा पानी नहीं दिया है। निगम द्वारा रोजाना मिलने वाले पानी का रिकॉर्ड रखा जाता है। इसके चलते इन दिनों शहर में चौथे देना हो तो 22 लाख मैलन भी कम पड़ जाता है। दिन लोगों को पेयजल सप्लाई दी जा रही है, जबकि यदि पूरे शहर में रोजाना पानी किल्लत भी शुरू हो गई है। शहर में पानी की कमी होने के बाद निगम के वाटर सप्लाई विभाग का कहना होता है कि उन्हें जल शक्ति विभाग ने कम मात्रा में पानी दिया, जबकि जल
शक्ति विभाग के अधिकारी बताते हैं कि उन्होंने पूरा पानी निगम को दिया है। मीटर न होने की वजह से निगम पानी के सही आंकड़े नहीं बता पा रहा है जानकारी के मुताबिक सोलन शहर में रोजाना 22 लाख गैलन पानी की आवश्कता होती है। इसमें से आठ लाख गैलन पानी अश्वनी व शेष गिरि पेयजल योजना के माध्यम से लिफ्ट किया जाता है।
