Spread the love

टाइम्स हिमाचल (हेम राज चौहान )
हालातों और आंदोलनों की कढ़ाई में कढ़ कर भारतीय जनता पार्टी का जन्म तो 6 अप्रैल यानि आज ही के दिन 1980 में हो तो गया लेकिन इस देष का बच्चा बच्चा गांधीवादी विचारधारा और कांग्रेस के एक लंबे इतिहास के साबुन से नहाया हुआ था, लिहाज़ा पनपने के बाद भी उठना इतना सरल नहीं रहा। दीनदयाल उपाध्याय और ष्यामा प्रसाद मुखर्जी की दूरगामी और अत्योदय विचारों को राश्ट्रवाद के रंग में रंगा विचार आगे चलकर आज के ही दिन भारतीय जनता पार्टी के रुप में सामने आया। गांधी की हत्या के बाद हालात ये बने कि आरएसएस को बैन कर दिया गया और राजनीति में एक नए शड़यंत्र को जन्म दिया गया। असल में पटेल भी संघ के पक्ष में नहीं थे लेकिन उनकी मृत्यु के बाद तो कांग्रेस और देष में नेहरु अधिनायकवाद का बोलबाला सामने था। संघ को ये महसूस हो चुका था कि संघ को राजनीतिक निषाना बनाया जा रहा है । एक राजनैतिक दल के रुप में अलग से राह को भी पकड़ना आवष्यक है। जनसंघ की स्थापना के बाद देष में कांग्रेस के प्रति आक्रोष इतना बढ़ा कि पूरा देष आंदोलन में षामिल हुआ। कारण आपातकाल था जो इंदिरा गांधी की उस सोच को दर्षाता था जो संविधान और आज़ादी पर पहरे की तरह थी।
18 जनवरी 1977 को इंदिरा गांधी ने जनआंदलनों से घबराकर लोकसभा भंग कर दी । जनता पार्टी का जन्म हुआ और आम चुनावों में भारी बहुमत से सत्ता में आने के बाद जनसंघ का विलय जनता पार्टी में किया गया। जनता पार्टी सत्ता में ज्यादा देर नहीं टिक सकी। अंतर्कलह और कांग्रेस की कूटनीतिक चालों में पार्टी टूट गई और पूर्व के जनसंघ के सदस्यों ने 6 अप्रैल 1980 को नई पार्टी भारतीय जनता पार्टी का गठन कर दिया। भाजपा में दीनदयाल उपाध्याय का एकात्म मानवदर्षन स्पश्ट दिखाई देता है। राश्ट्रवाद की नींव पर खड़ी ये पार्टी दो सांसदों अटल बिहारी वाजपेयी और लालकृश्ण आडवाणी की जीत के बाद आज विष्व की सबसे बड़ी पार्टी कहलाने का दावा करती है। 1996 के बाद पार्टी ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा । अटल बिहारी वाजपेयी तीन बार प्रधानमंत्री बने। एक बार तो केवल 13 दिन में ही सरकार गिर गई। लेकिन वाजपेयी के वो बोल अमर हो गए जिसमें उन्होंने कहा था…..अंधेरा छंटेगा, सूरज निकलेगा, कमल खिलेगा। आज देष के अधिकांष राज्यों में कमल ही खिला है यानि बीजेपी सत्ता में हैं। 2014 में आम चुनावों में तसवीर बिलकुल बदल गई।
नरेन्द्र मोदी देष के प्रधानमंत्री बने और वहीं से बीजेपी की इस यात्रा को पंख भी लग गए। लगातार राश्ट्रहित के निर्णयों ने इस सरकार को दुनिया भर में प्रसिद्धि दिलाई। कष्मीर का 370 का मसला हो या राममंदिर स्थापना, ट्रिपल तलाक हो या अन्त्योदय योजना यह सरकार हर वर्ग के लिए प्रोएप्रोच के साथ फ्रंटफुट पर खेलने लगी। विष्व की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बीजेपी आज भुनाते नहीं थकती। बीजेपी के चाणक्य के रुप में अमितषाह पार्टी के सबसे बड़े रणनीतिकार साबित हुए। राज्यों से विपक्ष का सफाया होता गया और राज्य भगवामय होने लगे। इसके पीछे अमित षाह की कारगर योजना रही। विवादों से जूझते हुए यह पार्टी आज विष्व की सबसे बड़ी कार्यकर्ताओं की पार्टी है और इसमें कोई दो राय नहीं है कि भाजपा ने राश्ट्रवाद, राम और राजनैतिक दृढ़ता के साथ 47 वर्शाें में खुद को साबित किया है। लेकिन इस पार्टी के साथ अब देष में चुनावों में धांधली, वोटिंग मषीन,और अंतर्राश्ट्रीय मुद्दों पर लड़खड़ाने जैसे गंभीर आरोप भी है जो इस पार्टी को भविश्य में सत्ता में रहते ही झेलने हांेगे और इससे पार भी पाना होगा। पार्टी के अनुषासन, सुषासन, संविधान और आम कार्यकर्ता तक पहुंच आगामी कुछ वर्शांे में तय करेगी कि 2047 का विकसित भारत का सपना साकार होगा या नहीं।

By admin

Leave a Reply